लंदन में World Travel Market (WTM) के 20वें Ministers’ Summit में पर्यटन क्षेत्र की मजबूती, पुनरुत्थान और दीर्घकालिक विकास पर चर्चा हुई. 4 नवंबर 2026 को आयोजित सम्मेलन में करीब 50 पर्यटन मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधियों के साथ वैश्विक पर्यटन उद्योग के नेताओं ने हिस्सा लिया.
सम्मेलन का विषय ‘एक मजबूत और पुनर्योजी भविष्य के लिए पर्यटन को सशक्त बनाना’ था. चर्चा में सरकारों और निजी क्षेत्र के बीच बेहतर तालमेल, संकटों के लिए तैयारी, नेतृत्व और साझा कार्रवाई को पर्यटन की दीर्घकालिक मजबूती के लिए जरूरी बताया गया.
बैठक में ऐसे साझा उपायों की पहचान पर जोर दिया गया, जिनसे पर्यटन स्थलों की क्षमता बढ़े, पर्यावरणीय और सामाजिक लाभ सुनिश्चित हों तथा स्थानीय समुदायों को विकास का अधिक लाभ मिले.
World Travel & Tourism Council (WTTC) ने भी सरकारों और उद्योग के बीच मजबूत सार्वजनिक-निजी सहयोग की अपील की. संगठन के अनुसार, अनिश्चित वैश्विक माहौल में समन्वित नीतियां, नवाचार और बेहतर तैयारी पर्यटन क्षेत्र की निरंतर वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं. सम्मेलन का आयोजन UN Tourism और WTTC के सहयोग से हुआ.
