माल्टा की राजधानी वैलेटा में World Travel & Tourism Council (WTTC) का 26वां ग्लोबल समिट शुरू हो गया है. 7 से 9 अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में यात्रा और पर्यटन उद्योग के भविष्य, निवेश, टिकाऊ विकास और बदलती तकनीक पर चर्चा हो रही है.

WTTC के ताजा अनुमान के अनुसार, यूरोप में Travel & Tourism क्षेत्र 2026 में 3.1% बढ़ सकता है. यह वृद्धि पिछले साल दर्ज 2.6% विस्तार से अधिक है और व्यापक यूरोपीय अर्थव्यवस्था की अनुमानित वृद्धि से भी तेज रहने की उम्मीद है. वैश्विक स्तर पर इस क्षेत्र की वृद्धि 2026 में 2.5% रहने का अनुमान जताया गया है.

सम्मेलन में 1,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हैं, जिनमें 200 से ज्यादा प्रमुख पर्यटन कंपनियों के CEO और सरकारी नेता हैं. कार्यक्रम में कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री Justin Trudeau, स्पेन के पूर्व प्रधानमंत्री José María Aznar और यूरोपीय आयुक्त Apostolos Tzitzikostas समेत कई वक्ता शामिल हैं.

WTTC के अनुसार, माल्टा के Travel & Tourism क्षेत्र का 2026 में देश की अर्थव्यवस्था में 4.9 अरब अमेरिकी डॉलर योगदान का अनुमान है. इससे करीब 72,200 नौकरियों को समर्थन मिलने की उम्मीद है.