World Travel & Tourism Council (WTTC) ने अगले पांच वर्षों में दुनिया भर के 10 लाख पर्यटन-संबंधी छोटे और मध्यम उद्यमों (SMEs) को अपने Together in Travel समुदाय से जोड़ने का लक्ष्य रखा है. यह घोषणा माल्टा में आयोजित WTTC Global Summit में की गई, जिसमें 1,000 से अधिक प्रतिनिधियों और 200 से ज्यादा यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र के CEOs तथा सरकारी नेताओं ने हिस्सा लिया.
Together in Travel के तहत SMEs को मुफ्त शोध, व्यावहारिक मार्गदर्शन, कारोबारी संसाधन, नेटवर्किंग और नीति-संबंधी समर्थन देने की योजना है. WTTC के अनुसार, वैश्विक Travel & Tourism कारोबारों में 85% से अधिक SMEs हैं.
उत्पादकता बढ़ने से अरबों डॉलर का लाभ
WTTC के नए शोध के मुताबिक, आठ प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में SMEs की उत्पादकता 10% बढ़ने पर प्रत्यक्ष Travel & Tourism GDP में 63 अरब अमेरिकी डॉलर तक की अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है. 5% उत्पादकता वृद्धि से यह संभावित लाभ 31 अरब डॉलर आंका गया है. यह आकलन अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, मेक्सिको, थाईलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के 2024 के आंकड़ों पर आधारित है.
WTTC ने स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े संभावित परिदृश्य हैं, भविष्यवाणी नहीं. संगठन ने SMEs की वित्त, कौशल, डिजिटल साधनों और बाजारों तक पहुंच बेहतर बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया है.
