न्यूयॉर्क के मेयर Zohran Mamdani और पुलिस कमिश्नर Jessica Tisch ने सोमवार, 16 नवंबर को न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की Strategic Response Group (SRG) को भंग करने की घोषणा की. यह इकाई विरोध प्रदर्शनों, भीड़ नियंत्रण और आतंकवाद-रोधी अभियानों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालती थी.

Mamdani ने कहा कि शहर में प्रदर्शन करने के संवैधानिक अधिकार और आतंकवादी खतरे को एक जैसी पुलिस प्रतिक्रिया नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने विरोध प्रदर्शनों से निपटने के तरीके में बदलाव की बात कही.

नई व्यवस्था में SRG की जिम्मेदारियों को अलग-अलग इकाइयों और नए ढांचे में बांटने की योजना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शन प्रबंधन के लिए पुलिस और सामुदायिक संवाद पर आधारित व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जबकि आतंकवाद-रोधी और उच्च जोखिम वाले अभियानों का जिम्मा विभाग की अन्य विशेष इकाइयों को दिया जाएगा.

SRG लंबे समय से प्रदर्शनकारियों से निपटने के तरीके को लेकर विवादों में रही है. Mamdani ने चुनाव अभियान के दौरान भी इस इकाई को भंग करने का वादा किया था. हालांकि, नई व्यवस्था लागू होने के तरीके और संबंधित इकाइयों की अंतिम संरचना का पूरा विवरण अभी सामने नहीं आया है.