विशाखापत्तनम से बेंगलुरु आ रही Air India Express की Flight IX2065 को सोमवार, 19 अक्टूबर को उड़ान के दौरान bird strike का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद विमान ने अपनी यात्रा पूरी की और केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की.

विमान में 148 यात्री सवार थे. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रहे तथा किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. लैंडिंग के बाद विमान को पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया.

मानक विमानन सुरक्षा प्रक्रिया के तहत ग्राउंड इंजीनियरों और तकनीकी टीम ने विमान का निरीक्षण शुरू किया. जांच का उद्देश्य पक्षी से टकराने के कारण विमान के ढांचे या इंजन को हुए संभावित नुकसान का आकलन करना है.

अधिकारियों की ओर से विमान को हुए नुकसान या उड़ान के आगे के संचालन को लेकर विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है.