कर्नाटक के Food Safety and Drugs Administration (FSDA) ने बेंगलुरु में कथित नकली दवा नेटवर्क की जांच के तहत 16 खुदरा और थोक दवा प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं. Pfizer के Nelamangala स्थित C&F depot समेत आठ अन्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं. अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई जांच में सहयोग नहीं करने और कथित वितरण नेटवर्क से जुड़े पाए गए प्रतिष्ठानों के खिलाफ की गई है.
मामला 18 अगस्त को Bengaluru South के Bidadi स्थित Kurubarakeranahalli में एक फार्महाउस पर छापेमारी के बाद सामने आया. FSDA ने वहां करीब ₹5.05 करोड़ मूल्य की संदिग्ध दवाएं, इंजेक्शन भरने की मशीन, नकली लेबल, मुहरें और पैकेजिंग सामग्री जब्त की थी. प्रारंभिक जांच में सस्ती दवाओं को नई शीशियों में भरकर महंगे जीवनरक्षक ब्रांड के नाम से बेचने का संदेह सामने आया.
जब्त सामग्री में 5,640 Cefiavigent 2.5 injection vials, 1,531 Hizlam injectables और Pfizer के नाम वाले 264 Emblaveo vials शामिल हैं. 30 डिब्बे एक्सपायर्ड दवाओं के भी मिले. नमूनों को रासायनिक संरचना, potency और sterility की जांच के लिए सरकारी प्रयोगशालाओं में भेजा गया है.
विभाग ने संबंधित batch numbers को पोर्टल पर block करने और लोगों से केवल licensed pharmacies से दवा खरीदने तथा valid tax invoice लेने की अपील की है.
