कर्नाटक सरकार ने बुधवार, 18 नवंबर 2026 को 32 IPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया. इसके तहत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आर. हितेंद्र को बेंगलुरु शहर का नया मुख्य पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. वह शहर के पांच नए पुलिस कमिश्नरेट की निगरानी करेंगे.

बेंगलुरु के मौजूदा पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह को कर्नाटक राज्य अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. वहीं, CID में तैनात विजय कुमार सिंह को कानून-व्यवस्था विभाग का ADGP नियुक्त किया गया है.

पांच जोन में बंटा बेंगलुरु

सरकार ने सेंट्रल, ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और साउथ बेंगलुरु के लिए अलग पुलिस आयुक्त पद बनाए हैं. लभु राम को सेंट्रल, डॉ. पी.एस. हर्षा को ईस्ट, विकास कुमार विकास को वेस्ट और डॉ. एम.बी. बोरलिंगैया को नॉर्थ बेंगलुरु की जिम्मेदारी दी गई है. सी. वंशी कृष्णा को साउथ बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है.

हेमंत एम. निंबालकर को बेंगलुरु शहर का ट्रैफिक पुलिस आयुक्त बनाया गया है. सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे.