कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बेंगलुरु आने वाले विधायकों की कथित दूसरी शादी से जुड़े बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने यह टिप्पणी विधानसभा में सूखे की स्थिति पर चर्चा के दौरान की.

शिवकुमार ने कहा कि जो लोग बेंगलुरु आते हैं, वे अक्सर वापस नहीं लौटते. इसी संदर्भ में उन्होंने दावा किया कि दूसरे जिलों से शहर आए करीब एक दर्जन विधायकों ने दूसरी शादी की है और उनके पास ऐसे विधायकों की सूची है. हालांकि, उन्होंने किसी विधायक का नाम सार्वजनिक नहीं किया.

मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर धारवाड़ और दक्षिण कन्नड़ जैसे जिलों से आने वाले विधायकों का भी उल्लेख किया.

विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने बयान को अनावश्यक बताते हुए शिवकुमार से संबंधित विधायकों के नाम बताने की मांग की. बीजेपी विधायक एस. सुरेश कुमार ने कहा कि भले ही टिप्पणी मजाक में की गई हो, लेकिन सदन के भीतर इस तरह का बयान उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि इससे विधायकों को लेकर लोगों में गलतफहमी और अनावश्यक जिज्ञासा पैदा हुई है.