बेंगलुरु: कर्नाटक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, नई सूची में कुल 4,55,00,011 मतदाता दर्ज हैं.

पुनरीक्षण से पहले राज्य में 5,54,32,314 मतदाता थे. इस तरह अंतिम सूची में 99,32,303 मतदाता कम हो गए हैं, यानी संख्या में करीब 99.32 लाख की कमी आई है.

अंतिम सूची में 2,25,40,493 पुरुष, 2,29,12,355 महिलाएं और 2,841 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं. 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 6.83 लाख से अधिक मतदाताओं का भी सूची में उल्लेख है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया तथा संबंधित नोटिसों के निपटारे के बाद अंतिम सूची तैयार की गई. पुनरीक्षण के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और विवरण में संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों के जरिए आवेदन लिए गए थे.