प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को बेंगलुरु स्थित प्रशांति कुटीरम में स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (S-VYASA) के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में उन्होंने योग शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान के योगदान को रेखांकित किया.
प्रशांति कुटीरम की स्थापना 1975 में आधुनिक विज्ञान और भारतीय आध्यात्मिक ज्ञान के समन्वय के उद्देश्य से की गई थी. यह परिसर S-VYASA का आवासीय मुख्यालय है. संस्थान को 2002 में डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला था और यह योग से जुड़े शिक्षा एवं शोध कार्यों के लिए जाना जाता है.
प्रधानमंत्री ने समारोह के दौरान स्वर्ण जयंती प्रशासनिक ब्लॉक की आधारशिला रखी और केरल के तिरुवनंतपुरम में S-VYASA के ऑफ-कैंपस का शुभारंभ किया. यह आयोजन 13 से 23 नवंबर तक ‘Towards Viksit Bharat 2047’ थीम के तहत हो रहा है.
कार्यक्रम में लेखक और विचारक एच.वी. शेषाद्रि की जन्मशती को भी याद किया गया. समारोह में RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
