केरल पुलिस के 2008 के हत्या मामले में वांछित आरोपी सुजित कुमार को करीब 18 साल बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया. CBI और केरल पुलिस की टीम उसे 25 नवंबर को कोच्चि लेकर पहुंची.
CBI के अनुसार, केरल पुलिस के अनुरोध पर कुमार के खिलाफ Interpol Red Notice जारी कराया गया था. UAE की एजेंसियों ने उसे वहां मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद गिरफ्तार किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर UAE अधिकारियों ने उसे भारत भेजने की अनुमति दी.
जांच एजेंसी के मुताबिक, मामला अक्टूबर 2008 की उस घटना से जुड़ा है जिसमें कुमार और अन्य आरोपियों पर पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हथियारों से हमला करने का आरोप है. घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान उसी दिन मौत हो गई थी. मामले में सक्षम अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है.
कुमार को भारतीय अधिकारियों को सौंपने के लिए केरल पुलिस की एस्कॉर्ट टीम UAE गई थी. CBI ने बताया कि Interpol समन्वय के जरिए 2019 से अब तक 300 से अधिक वांछित आरोपियों को विदेशों से भारत लाया जा चुका है.
