तिरुवनंतपुरम स्थित काउंटोनमेंट हाउस परिसर में शनिवार रात आग लग गई. आग मुख्य भवन के पीछे बने पुराने रसोई शेड में लगी, जिसका इस्तेमाल कर्मचारियों के लिए खाना बनाने के लिए किया जाता था. यह भवन फिलहाल मरम्मत और निर्माण कार्य के कारण बंद था.

आग की सूचना मिलने के बाद चाका और हाउसिंग बोर्ड से दमकल की तीन इकाइयां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों की कार्रवाई के बाद आग को फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, लपटें मुख्य भवन या आसपास के अन्य सरकारी आवासों तक नहीं पहुंचीं.

घटना के समय काउंटोनमेंट हाउस में कोई व्यक्ति रह नहीं रहा था. पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच की जा रही है. मंत्री पी.सी. विष्णुनाथ ने भी घटनास्थल का दौरा किया.