सत्य साईं बाबा जयंती के अवसर पर तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से मंत्रालयम रोड के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन संख्या 06025 रविवार, 22 नवंबर 2026 को दोपहर 12:40 बजे तिरुवनंतपुरम से रवाना होगी और श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम होकर सोमवार, 23 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे मंत्रालयम रोड पहुंचेगी.
ट्रेन केरल में वर्कला शिवगिरी, कोल्लम, शास्तामकोट्टा, करुनागप्पल्ली, कायमकुलम, मवेलिक्करा, चेंगन्नूर, तिरुवल्ला, चंगनाश्शेरी, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, आलुवा, त्रिशूर और पालक्काड में रुकेगी. इसके अलावा बेंगलुरु क्षेत्र में बेंगारपेट, कृष्णराजपुरम और येलहंका स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है.
वापसी ट्रेन संख्या 06026 मंगलवार, 24 नवंबर को सुबह 10:30 बजे मंत्रालयम रोड से चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी. इस सेवा के लिए अग्रिम आरक्षण 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू किया गया.
