भारत आए एक कनाडाई कंटेंट क्रिएटर ने नई दिल्ली के Tim Hortons आउटलेट में कॉफी और डोनट का स्वाद चखकर अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया. उनका मकसद यह देखना था कि भारत में मिलने वाले उत्पाद कनाडा के स्वाद से कितने अलग हैं.
क्रिएटर ने बताया कि कनाडा में वह आमतौर पर Iced Cappuccino लेते हैं, लेकिन दिल्ली के आउटलेट पर यह उपलब्ध नहीं था. इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त एस्प्रेसो वाला मीडियम Iced Latte ऑर्डर किया. उनका कहना था कि भारत का यह Iced Latte कनाडा में मिलने वाली लाटे की तुलना में बेहतर लगा.
उन्होंने Boston cream doughnut भी खाया, जो उनके पसंदीदा उत्पादों में शामिल है. स्वाद उन्हें पसंद आया, लेकिन उन्होंने कहा कि डोनट की ब्रेड और क्रीम कनाडा के संस्करण से अलग थी. उन्होंने यह भी नोट किया कि भारत के आउटलेट पर कनाडा में मिलने वाले प्लास्टिक कप नहीं दिए गए.
दोनों चीजें आजमाने के बाद क्रिएटर ने भारतीय Tim Hortons को 10 में से 6 अंक दिए. Tim Hortons ने भारत में 2022 में प्रवेश किया था.
