Padma Shri से सम्मानित Chef K. Damodharan, जिन्हें Chef Damu के नाम से जाना जाता है, ने दिसंबर 2010 में 24 घंटे 30 मिनट 12 सेकंड तक खाना बनाकर Guinness World Record बनाया था. इस दौरान उन्होंने 190 किलो सामग्री से 617 खाने योग्य व्यंजन तैयार किए.
यह चुनौती 21 दिसंबर 2010 को सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई थी. Chef Damu ने छह cooking ranges पर काम किया और उनका शुरुआती लक्ष्य लगभग 480 व्यंजन बनाने का था. रिकॉर्ड प्रयास के दौरान उन्होंने idli, dhokla, rasam, payasam, pakoda और chips जैसे व्यंजनों के अलावा Chicken Xacutti, Oats Jinga 65, crab pepper soup और kozhukattai भी तैयार किए.
नियमों के तहत उन्हें हर घंटे केवल पांच मिनट का ब्रेक लेने की अनुमति थी. सामग्री को पहले से काटने या marinate करने की छूट थी, लेकिन कम से कम दो व्यंजन हर समय पकते रहने जरूरी थे. चार सहायक उनकी मदद के लिए मौजूद थे, हालांकि खाना पकाने की प्रक्रिया उन्हें खुद ही पूरी करनी थी. Oven और microwave के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी.
करीब 12 घंटे बाद थकान के बावजूद Chef Damu ने प्रयास जारी रखा. तैयार किए गए सभी 617 व्यंजन लोगों को परोसे गए और खाने योग्य पाए गए. Guinness World Records की judge Lucia Sinigagliesi ने इस प्रयास की निगरानी की थी. Chef Damu को 2025 में culinary arts में योगदान के लिए Padma Shri से सम्मानित किया गया था.
