सोशल मीडिया पर खीरे और इमली से तैयार किया गया एक अनोखा शॉट चर्चा में है. कंटेंट क्रिएटर Vamsi Reddy Chillakuri ने इसका वीडियो साझा किया, जिसे लाखों बार देखा जा चुका है.
वीडियो में सबसे पहले खीरे को छीलकर उसके बीज और गूदा अलग किया जाता है. इसके बाद इमली में लाल मिर्च पाउडर, नमक और कुटा हुआ जीरा मिलाया जाता है. पानी डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाया जाता है, जिससे तीखा और खट्टा इमली पेस्ट तैयार होता है.
इसके बाद निकाला गया खीरे का गूदा और बीज भी इस मिश्रण में मिला दिए जाते हैं. खोखले खीरे को सीधा रखकर उसमें इमली का मिश्रण भरा जाता है. ऊपर से नींबू का रस डाला जाता है और खीरे के किनारे पर लाल मिर्च पाउडर लगाया जाता है.
क्रिएटर ने इसे खुद चखने के बाद अपने दोस्तों को भी दिया. वीडियो में उनकी प्रतिक्रियाएं दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. कुछ यूजर्स ने इस प्रयोग की सामग्री पूछी, जबकि कुछ ने इमली देखकर ही मुंह में पानी आने की बात कही.
