ऐतिहासिक इमारतों में घूमते समय लोगों की नजर अक्सर दीवारों पर लगी पेंटिंग्स, नक्काशीदार दरवाजों और प्रदर्शित वस्तुओं तक सीमित रहती है. इंग्लैंड में English Heritage ने इस आदत को बदलने के लिए ‘Lie Down and Look Up’ अभियान शुरू किया है. इसके तहत पांच ऐतिहासिक स्थलों पर कुशन रखे गए हैं, ताकि आगंतुक लेटकर इमारतों की छतों और ऊपरी सजावट को आराम से देख सकें. यह अभियान 1 नवंबर तक चल रहा है.
English Heritage के प्रॉपर्टीज प्रमुख क्यूरेटर Jeremy Ashbee के अनुसार, ऐतिहासिक इमारतों की छतें अक्सर उनकी सबसे प्रभावशाली विशेषता होती हैं. अभियान का उद्देश्य आगंतुकों को औपचारिकता छोड़कर कुछ देर रुकने और ऊपर की कलाकारी को ध्यान से देखने का अवसर देना है.
पांच स्थलों पर अलग-अलग वास्तु अनुभव
डर्बीशायर स्थित Bolsover Castle के Star Chamber की नीली छत पर सोने की पत्तियों से बने 254 सितारे हैं. नीचे लेटकर देखने पर यह छत साफ रात के आकाश जैसी दिखाई देती है. कमरे की दीवारों, पैनलों और टेपेस्ट्री पर बाइबिल से जुड़े दृश्य भी बने हैं.
Northumberland का Belsay Hall मध्ययुगीन किले और Greek Revival शैली की हवेली का मिश्रण है. इसका New Hall 19वीं सदी की शुरुआत में यूनानी संगमरमर के मंदिरों से प्रेरित होकर बनाया गया था. कांच की छत वाले इस स्थान के केंद्र से ऊपर देखने पर इसकी समरूपता और विशाल आकार अधिक स्पष्ट नजर आता है.
Isle of Wight स्थित Osborne Queen Victoria का समुद्र किनारे का विश्रामस्थल था. यहां के Durbar Room की छत पर भारतीय शैली की बारीक प्लास्टरवर्क और मधुमक्खी के छत्ते जैसी muqarnas vaulting है. यह सजावट कमरे की सबसे खास विशेषताओं में शामिल है.
Bedfordshire के Wrest Park में French château शैली की हवेली के Drawing Room की छत पर Venus और Cupid को आकाश में उड़ते हुए दिखाने वाली पेंटिंग है. वहीं दक्षिण-पूर्वी London के Eltham Palace में 1470 के दशक का Great Hall और उसकी oak hammerbeam roof आज भी मौजूद है. 1930 के दशक में इस परिसर को Art Deco शैली के ‘party palace’ में बदला गया था.
