भारत में चाय सिर्फ पेय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की बातचीत और मेल-जोल का हिस्सा भी मानी जाती है. इसी चाय संस्कृति पर एक विदेशी क्रिएटर की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
Instagram अकाउंट Liz & Shiv पर साझा किए गए वीडियो में क्रिएटर हाथ में cutting-chai का गिलास लेकर भारत में चाय पीने के अलग-अलग मौकों का जिक्र करती दिखती हैं. वह कहती हैं कि सुबह उठते ही चाय, किसी के घर पहुंचने पर चाय, रात के खाने के बाद फिर चाय और बाहर निकलते ही हर तरफ चाय दिखाई देती है.
वीडियो में उन्होंने लगातार चाय पीने पर हैरानी जताते हुए पूछा कि लोग रोजाना पांच कप चाय पीने के बाद सोते कैसे हैं. पोस्ट के कैप्शन में यूजर्स से रोज पी जाने वाली चाय की मात्रा बताने को भी कहा गया.
वीडियो पर कई लोगों ने भारतीयों के चाय प्रेम को लेकर मजेदार टिप्पणियां कीं. किसी ने चाय को अपनी जिंदगी बताया, तो किसी ने मजाक में इसे ‘sleeping pills’ कहा. एक यूजर ने लिखा कि उनका blood group ‘Tea positive’ है.
