54वें International Emmy Awards के बाद आयोजित समारोह में परोसे गए कॉकटेल मेन्यू में भारतीय स्वाद की झलक देखने को मिली. मेन्यू की तस्वीर में दो सिग्नेचर ड्रिंक—‘Global Toast’ और ‘B’s Gold’—दिखाई दिए.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कॉकटेल vodka-based थे, लेकिन उनके स्वाद और सामग्री अलग थीं. ‘Global Toast’ में Monkey Vodka के साथ elderflower liqueur, pear nectar, ताजा नींबू और prosecco शामिल था. इसमें floral, हल्का मीठा और citrus स्वाद का संयोजन था.
दूसरे कॉकटेल ‘B’s Gold’ में Monkey Vodka, pineapple juice, chai honey, ताजा lime और ginger beer का इस्तेमाल किया गया. इसमें अनानास की मिठास के साथ chai honey से मसालेदार और गर्माहट वाला स्वाद जुड़ा था.
Chai honey आमतौर पर cinnamon, cardamom, ginger, cloves और black pepper जैसे मसालों से infused honey को कहा जाता है. इसी वजह से इस ड्रिंक ने अवॉर्ड समारोह के मेन्यू में भारतीय फ्लेवर का स्पर्श जोड़ा.
