Jio की लिस्टिंग सेरेमनी में अंबानी परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान ईशा अंबानी और आकाश अंबानी ने घंटी बजाकर लिस्टिंग की. इसी बीच नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के जुड़वां बच्चों कृष्णा और आदिया को संभालती नजर आईं.
वायरल वीडियो में नीता अंबानी बच्चों के साथ प्यार से समय बिताती और उनका ध्यान रखती दिख रही हैं. वीडियो में कृष्णा को नानी की बात सुनकर सोफे पर बैठते देखा जा सकता है. वहीं, आदिया नीता अंबानी का हाथ छोड़कर अपनी मामी श्लोका और पिता आनंद पीरामल की ओर जाती नजर आती हैं.
इस पारिवारिक पल ने कार्यक्रम की कारोबारी चर्चाओं के बीच लोगों का ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में नीता अंबानी का बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है.
नीता अंबानी का साड़ी लुक भी चर्चा में
समारोह के लिए नीता अंबानी ने ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी थी, जिस पर नीले रंग का बॉर्डर और पारंपरिक डिजाइन था. उनके लुक में मोतियों का लेयर्ड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और डायमंड रिंग शामिल थे. रिपोर्ट के मुताबिक, साड़ी के सफेद और नीले रंगों को Jio के लोगो के रंगों से भी जोड़ा गया.
कृष्णा सफेद शर्ट और नेवी ब्लू पैंट में नजर आए. वहीं, आदिया लाल रंग की ड्रेस में दिखीं. उनकी मां ईशा अंबानी ने भी कार्यक्रम में लाल रंग का परिधान पहना था. वीडियो में आदिया के बाल दो पोनीटेल में बंधे नजर आए, जिनमें लाल हेयर एक्सेसरी लगाई गई थी.
