माल्टा पर्यटन प्राधिकरण और Trip.com Group ने 2026 से 2029 तक के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया है. इसका उद्देश्य माल्टा को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रचारित करना और खास तौर पर चीन तथा एशिया के अन्य बाजारों में पहुंच बढ़ाना है.

यह समझौता माल्टा में आयोजित 2026 World Travel & Tourism Council (WTTC) Global Summit से इतर हुआ. हस्ताक्षर के दौरान माल्टा के पर्यटन मंत्री Jo Etienne Abela, Malta Tourism Authority के मुख्य कार्यकारी Carlo Micallef और Trip.com Group के उपाध्यक्ष Edison Chen मौजूद रहे.

साझेदारी के तहत गंतव्य प्रचार, पर्यटन उत्पादों में विविधता और टिकाऊ पर्यटन पर सहयोग किया जाएगा. दोनों पक्ष Trip.com Group के वैश्विक प्लेटफॉर्म, तकनीकी क्षमताओं और डेटा इनसाइट्स को माल्टा के स्थानीय पर्यटन संसाधनों की जानकारी के साथ जोड़कर प्रचार रणनीतियां विकसित करेंगे.

माल्टा के पर्यटन मंत्री के अनुसार, Trip.com के प्लेटफॉर्म पर माल्टा जाने से जुड़ी बुकिंग में 60 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है. माल्टा सरकार अगले दशक में यूरोपीय संघ से बाहर के देशों से आने वाले पर्यटकों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक बढ़ाना चाहती है.