मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर क्षेत्रीय पर्यटन के साथ-साथ वैश्विक यात्रा मांग पर भी दिखाई देने लगा है. UN Tourism के World Tourism Barometer के अनुसार, जनवरी से जून 2026 के बीच मध्य पूर्व में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22% गिरावट दर्ज की गई.

इसी अवधि में दुनिया भर में करीब 69 करोड़ पर्यटकों ने अंतरराष्ट्रीय यात्राएं कीं. यह संख्या पिछले साल की पहली छमाही से केवल लगभग 30 लाख अधिक है, यानी वैश्विक पर्यटन वृद्धि 0.4% तक सीमित रही.

आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही में अंतरराष्ट्रीय arrivals में 2% वृद्धि हुई थी, लेकिन दूसरी तिमाही में इनमें 1% गिरावट आ गई. अप्रैल और जून, दोनों महीनों में arrivals 3% घटे.

संघर्ष के कारण उड़ान मार्गों और हवाई संपर्क में व्यवधान आया, जबकि ईंधन और यात्रा लागत बढ़ने से यात्रियों का भरोसा कमजोर हुआ. उपलब्ध आकलन के मुताबिक, भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा कीमतों और कमजोर मांग ने पर्यटन उद्योग की आगे की वृद्धि को अनिश्चित बनाया है.