27 सितंबर 2026 की रात चंद्रमा लगभग पूर्ण दिखाई देगा. NASA के Daily Moon Guide के अनुसार, इस दिन चंद्रमा वेनिंग गिबस (Waning Gibbous) चरण में होगा और उसकी करीब 99% सतह रोशन नजर आएगी. पूर्णिमा बीतने के बाद चंद्रमा की चमक धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाती है, लेकिन इस चरण में वह अभी भी लगभग पूरा प्रकाशित दिखता है.
इस रात चंद्रमा की सतह पर Mare Imbrium, Mare Vaporum और Kepler Crater बिना किसी विशेष उपकरण के देखे जा सकते हैं. दूरबीन का इस्तेमाल करने पर Clavius Crater, Alphonsus Crater और Archimedes Crater को देखने में मदद मिल सकती है. टेलीस्कोप से Apollo 14 और Apollo 15 के लैंडिंग स्थल तथा Rima Ariadaeus भी दिखाई दे सकते हैं.
अगली पूर्णिमा कब होगी
अगली पूर्णिमा 25 या 26 अक्टूबर को होगी. तारीख में यह अंतर देखने वाले व्यक्ति के समय क्षेत्र के कारण हो सकता है.
चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए करीब 29.5 दिनों में अपनी कलाओं का एक चक्र पूरा करता है. इस दौरान पृथ्वी से दिखाई देने वाले उसके रोशन हिस्से का आकार बदलता रहता है. यह चक्र अमावस्या से शुरू होकर बढ़ते हुए अर्धचंद्र, प्रथम चतुर्थांश, बढ़ते गिबस और पूर्णिमा तक पहुंचता है. इसके बाद रोशन हिस्सा घटने लगता है और चंद्रमा वेनिंग गिबस, अंतिम चतुर्थांश तथा घटते अर्धचंद्र चरणों से गुजरता है.
चंद्रमा की कौन-सी कला दिखाई देगी, यह पृथ्वी और सूर्य के संबंध में उसकी स्थिति पर निर्भर करता है.
