मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर 26/11 आतंकी हमलों के शहीदों की याद में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अर्जुन तेंदुलकर अपनी पत्नी सानिया चंडोक के साथ पहुंचे. कथावाचक जया किशोरी भी समारोह में शामिल हुईं और एक तस्वीर में सानिया तथा अर्जुन के साथ बैठी दिखाई दीं.

समारोह के दौरान शहीदों के नाम वाली श्रद्धांजलि दीवार और दीपों के बीच उपस्थित लोगों ने बहादुर जवानों और हमलों में जान गंवाने वाले नागरिकों को नमन किया. अर्जुन और सानिया ने इस मौके पर सादगी भरा पहनावा चुना.

सानिया ने मस्टर्ड येलो रंग का कुर्ता पहना था, जिस पर नेकलाइन और दामन के आसपास कढ़ाई और बॉर्डर वर्क दिखाई दिया. इसके साथ उन्होंने क्रीम रंग की फर्शी स्टाइल सलवार और पेस्टल मिंट-ग्रीन दुपट्टा पहना. खुले बाल, हल्का नेकलेस और छोटे ईयररिंग्स उनके पारंपरिक लुक का हिस्सा रहे.

अर्जुन तेंदुलकर ब्लैक शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और काले स्लिप-ऑन जूतों में नजर आए. उनकी शर्ट की आस्तीन कोहनी तक मोड़ी हुई थी.

जया किशोरी ने वाइन कलर का फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट पहना था. उनका सूट सादा था, जबकि दुपट्टे पर सुनहरे धागों से जालीदार पैटर्न बना हुआ था. उन्होंने बालों को पोनीटेल में बांधा था.