मुंबई की जीनिया चटर्जी ने Wakefit की पांचवीं Sleep Internship प्रतियोगिता जीत ली है. दो महीने यानी 60 दिन चली इस प्रतियोगिता के बाद उन्हें ₹9.6 लाख की पुरस्कार राशि और प्रायोजित छुट्टी दी गई. प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को बेहतर नींद और नियमित bedtime routine के प्रति जागरूक करना था.

इस सीजन में देशभर से 2 लाख से अधिक आवेदन आए थे. इनमें से 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया. सभी प्रतिभागियों को अपनी नींद का रिकॉर्ड रखना, नियमित दिनचर्या का पालन करना और हर सप्ताह दी जाने वाली चुनौतियों में हिस्सा लेना था. प्रतियोगिता की शर्तों के अनुसार, कार्यक्रम पूरा करने वाले प्रत्येक इंटर्न को ₹1 लाख मिलना था, जबकि विजेता को अधिकतम ₹10 लाख और छुट्टी का पुरस्कार मिल सकता था. आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 22 वर्ष निर्धारित थी.

नींद के साथ रचनात्मक चुनौतियां भी

प्रतियोगिता में केवल सोने का मूल्यांकन नहीं किया गया. प्रतिभागियों ने ‘Sleep Cinema’ में फिल्मों के दृश्यों को नींद से जोड़कर दोबारा प्रस्तुत किया. ‘Sleep Bingo’ में उन्हें एक सप्ताह की अपनी sleeping habits की समीक्षा करनी थी. ‘Undercover Sleep Mission’ में बातचीत के दौरान सामने वाले को पता चले बिना ‘blanket’ या ‘pillow’ शब्द 10 बार बोलना शामिल था. हर सप्ताह के बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को ‘Pro Sleeper of the Week’ चुना गया.

फिनाले से पहले रत्नागिरी के मणिकंदन, जीनिया चटर्जी और मेहक खोट शीर्ष तीन प्रतिभागी बने. हैदराबाद के करीम खान wildcard entry के जरिए उनके साथ जुड़े. चारों ने ‘Big Bedd’ नाम के reality show-style फिनाले में हिस्सा लिया.

फिनाले में ‘Memory Foam Challenge’ के तहत प्रतिभागियों को तस्वीर देखकर bedroom setup दोबारा बनाना था. ‘Sleep Auction’ में उन्होंने तकिए, कंबल, कमरे का तापमान, रोशनी और आवाज जैसी चीजों के लिए बोली लगाई. अंतिम रात के sleep scores ने भी विजेता चुनने में भूमिका निभाई.