अमेरिका में रहने वाली भारतीय कंटेंट क्रिएटर रितु गुप्ता का पराठे बनाने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने दिखाया कि वहां अपार्टमेंट में भारतीय खाना पकाते समय छोटी-सी बात भी परेशानी का कारण बन सकती है.

रितु ने वीडियो की शुरुआत मजाकिया अंदाज में की और कहा कि अमेरिका में पराठा बनाने पर फायर डिपार्टमेंट खुद आ सकता है. इसके बाद वह तवे पर पराठे सेंकती नजर आती हैं. खाना पकाते समय कमरे में धुआं भरने लगा, जिसके तुरंत बाद smoke alarm बज उठा.

अलार्म की तेज आवाज सुनकर रितु घर में धुआं कम करने और उसे बाहर निकालने की कोशिश करती दिखीं. वीडियो में यह स्थिति उनके लिए काफी घबराहट भरी, लेकिन हास्यास्पद भी नजर आती है.

पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने विदेशों में खाना पकाते समय smoke alarm की संवेदनशीलता से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया, जबकि अन्य ने वीडियो को मजेदार बताया. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि पहले fire alarm बंद कर लेना चाहिए, फिर पराठे बनाने चाहिए.