टाटा स्टारबक्स ने दुर्गा पूजा के लिए बंगाली स्वादों से प्रेरित सीमित अवधि का ‘आमार पूजा, आमार स्टारबक्स’ मेन्यू शुरू किया है. यह मेन्यू 26 सितंबर से 21 अक्टूबर तक कोलकाता, गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, भुवनेश्वर, जमशेदपुर, पटना, रांची और गंगटोक के चुनिंदा स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा.
मेन्यू में दो नए विकल्प कोषा मंग्शो रोल और गुड़ेर संदेश फ्लान शामिल हैं. कोषा मंग्शो रोल में बंगाली शैली के मटन को पराठे में परोसा गया है, जबकि गुड़ेर संदेश फ्लान गुड़ और बिस्किट बेस के साथ संदेश से प्रेरित डेजर्ट है.
इसके अलावा ढाकाई चिकन रैप, भेतकी भजा सैंडविच, चिंगड़ी टर्नओवर, शोरषे चिकन बर्गर, आलू पोस्तो बर्गर और कलाकंद पाई भी इस फेस्टिव लाइनअप में रखे गए हैं.
महालया के अवसर पर कोलकाता के पार्क मेंशन, सदर्न एवेन्यू, लाउडन स्ट्रीट और न्यू अलीपुर स्टोर्स सुबह 5 बजे खुलेंगे. इन चार आउटलेट्स पर कॉफी-टेस्टिंग सत्र भी आयोजित किए जाने हैं.
