भोपाल के सूरजनगर इलाके में पूर्व IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में हत्या कर दी गई. पुलिस को उनका शव bungalow के भीतर बिस्तर पर मिला. शुरुआती जानकारी के अनुसार, धारदार हथियार से उनका गला काटा गया था.
राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ रहते थे. घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की जानकारी है.
घरेलू सहायक पर संदेह
जांच में सामने आया है कि घर में काम करने वाले एक घरेलू सहायक को घटना से करीब दो दिन पहले ही रखा गया था. वारदात के बाद उसके गायब मिलने से पुलिस का संदेह उस पर गया है. हालांकि, पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि हत्या उसी ने की या इसके पीछे कोई और कारण था.
पुलिस घरेलू सहायक की तलाश कर रही है और हत्या की वजह तथा घटनाक्रम के अन्य पहलुओं की जांच जारी है.
