भोपाल के भदभदा चौराहे पर 15 नवंबर की सुबह हुए सड़क हादसे में पत्रकार सपना कुमारी की मौत हो गई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके निधन पर शोक जताते हुए परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं.

पुलिस के अनुसार, हादसा कमला नगर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे हुआ. सपना कुमारी बाइक टैक्सी से अपने कार्यालय जा रही थीं. इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल सवार के अचानक रास्ता काटने से बाइक टैक्सी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं. पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

सपना कुमारी की उम्र 25 वर्ष बताई गई है. वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं और भोपाल में Vistaar News में Assistant Producer के रूप में काम कर रही थीं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की थी.

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.