मध्य प्रदेश सरकार ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के Officer on Special Duty (OSD) दीपम रायचुरा को तत्काल प्रभाव से उनके अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया है. यह कार्रवाई भोपाल में 2024-25 के शराब ठेकों से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के बीच की गई है.

मामला एक दिल्ली-आधारित कारोबारी के कथित बयान से सामने आया, जिसमें दो शराब दुकानों के ठेके दिलाने के संबंध में ₹1 करोड़ के भुगतान का आरोप लगाया गया है. इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. रायचुरा ने आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है.

डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि आरोपों की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित विभाग को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए. उन्होंने स्पष्ट किया कि 2024-25 की संबंधित अवधि में रायचुरा भोपाल में Assistant Excise Commissioner के रूप में पदस्थ थे और उस समय उनके OSD नहीं थे.

देवड़ा के अनुसार, जांच निष्पक्ष तरीके से हो सके, इसलिए रायचुरा को OSD के अतिरिक्त प्रभार से हटाया गया है. आरोपों में भोपाल के TT नगर क्षेत्र की दो शराब दुकानों के ठेकों का उल्लेख है.