मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 28 अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्य प्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ करेंगे. सम्मेलन का फोकस शहरी विकास, आधुनिक अधोसंरचना, टिकाऊ शहरों और निवेश के अवसरों पर है.

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर से पहले सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठक प्रस्तावित है. कार्यक्रम में शहरी परियोजनाओं से जुड़े भूमिपूजन और लोकार्पण, नीतियों व रिपोर्ट का विमोचन तथा निवेश संबंधी समझौतों की प्रक्रिया भी शामिल है.

कॉन्क्लेव के तकनीकी सत्रों में डिजिटल गवर्नेंस, स्वचालित भवन अनुमति, ऑनलाइन एनओसी, जीआईएस आधारित नियोजन और परियोजना प्रबंधन पर चर्चा होगी. जलवायु-अनुकूल शहर, जल सुरक्षा, पुनर्चक्रित जल, ठोस कचरा प्रबंधन, इलेक्ट्रिक वाहन और सौर ऊर्जा भी एजेंडे में हैं.

इसके अलावा, सार्वजनिक-निजी भागीदारी, ग्रीन बॉन्ड, नगर पालिका बॉन्ड, बहुपक्षीय वित्त और अन्य वित्तीय मॉडल के जरिए शहरी निवेश बढ़ाने पर विचार किया जाएगा.