मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के गुरुवाही गांव में आयोजित कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 की राशि भेजेंगे.
इस किस्त से करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलने की जानकारी सामने आई है. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है.
लाभार्थी इन बातों की जांच करें
किस्त मिलने के लिए महिला का बैंक खाता आधार से लिंक और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए सक्रिय होना जरूरी है. लाभार्थी अपने बैंक खाते की स्थिति, आधार लिंकिंग और NPCI मैपिंग की जांच कर सकती हैं.
भुगतान की जानकारी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन एवं भुगतान स्थिति विकल्प के जरिए देखी जा सकती है. योजना के नियमों के अनुसार पात्रता के लिए महिला की उम्र 21 वर्ष पूरी होनी चाहिए और वह 60 वर्ष से कम आयु की होनी चाहिए.
