मध्य प्रदेश सरकार ने शहरी प्रशासन से जुड़े तीन IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की है. फेरबदल का असर भोपाल नगर निगम और नगरीय विकास एवं आवास विभाग के कामकाज पर पड़ेगा.
2018 बैच के IAS अधिकारी अक्षय कुमार टेमरवाल को भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त पद से हटाकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के संचालनालय में अपर आयुक्त बनाया गया है. यह बदलाव रामप्रकाश अहिरवार के भोपाल नगर निगम आयुक्त का पद संभालने के बाद किया गया.
2020 बैच के IAS अधिकारी अभिषेक सराफ को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं 2021 बैच के अधिकारी सुमित कुमार पांडेय को Smart City Bhopal के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें नगर निगम के अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
इससे पहले रामप्रकाश अहिरवार को जबलपुर नगर निगम आयुक्त पद से स्थानांतरित कर भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया था. ताजा आदेश के बाद निगम के वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास हुआ है.
