मध्य प्रदेश में नवंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ठंड बढ़ गई है. प्रदेश के 16 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. इंदौर में रात का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे शहर प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल रहा.

कटनी के करौंदी में सबसे कम 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा छिंदवाड़ा में 12.2, कल्याणपुर में 12.3, अमरकंटक में 12.4, रायसेन में 12.5 और दमोह में 12.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.

पचमढ़ी और मलाजखंड में 13.2, नौगांव में 13.4, उमरिया में 13.8, जबकि जबलपुर, मंडला और नरसिंहपुर में 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. उज्जैन में न्यूनतम तापमान 14.5 और रीवा में 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 19 नवंबर तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. 18 नवंबर के बाद पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 21 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी छिटपुट बारिश की संभावना जताई है.