मध्य प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है. भोपाल और इंदौर समेत 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. करौंदी में तापमान करीब 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इंदौर में 11.1 और भोपाल में 12.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

मलाजखंड और नौगांव में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, उमरिया में 13, जबलपुर में 13.4 और उज्जैन में 14 डिग्री सेल्सियस रहा. दमोह में 11, शहडोल के कल्याणपुर में 11.4 और शाजापुर के गिरवर में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार 14 से 18 नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मौसम प्रणालियों के बाद ठंडी उत्तरी हवाओं का असर मध्य प्रदेश तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.