मध्य प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को मौसम बदलने की संभावना है. ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के नौ जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश के आसार जताए गए हैं.
पूर्वानुमान के मुताबिक ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम प्रभावित हो सकता है. इन इलाकों में बादल छाने के साथ तेज हवाएं और बौछारें पड़ने की संभावना है.
भोपाल और इंदौर में फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं बताया गया है. यहां दिन के समय धूप और गर्मी बनी रह सकती है, जबकि रात में ठंडक महसूस होगी. उज्जैन और जबलपुर समेत कई अन्य शहरों में भी तापमान का यही मिला-जुला असर रहने का अनुमान है.
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 17 अक्टूबर को बारिश का प्रभाव जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कुछ हिस्सों तक बढ़ सकता है. प्रदेश में मानसून सीजन की बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम दर्ज की गई है.
