मध्य प्रदेश गृह विभाग ने 23 नवंबर 2026 को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 26 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए. सूची में एक IPS अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारी शामिल हैं. नई जिम्मेदारियां आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी.

IPS अधिकारी शुभम सिंह ठाकुर को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा SDOP से हटाकर गोटेगांव SDOP बनाया गया है. वहीं, मंडला के शाहपुर में पदस्थ अजय तिवारी को गाडरवारा की जिम्मेदारी दी गई है.

भोपाल और इंदौर में भी प्रमुख बदलाव हुए हैं. नवीन तिवारी को ACP जहांगीराबाद, भोपाल बनाया गया है. सुजीत तिवारी को भोपाल की साइबर शाखा से ACP न्यायालयीन-2, इंदौर भेजा गया है. अपूर्वा किलेदार को ACP कोतवाली, इंदौर और नीलम कनौज को DSP लॉ एंड ऑर्डर, देवास की जिम्मेदारी मिली है.

आदेश में यातायात, महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय और SDOP स्तर की कई पदस्थापनाएं शामिल हैं. संतोष मिश्रा को यातायात DSP सतना और संतोष कुमार शुक्ला को यातायात DSP नर्मदापुरम बनाया गया है. उज्जैन, रीवा, छतरपुर, पन्ना, खंडवा और गुना में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं.