मध्य प्रदेश में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को मौसम एक बार फिर बदलने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल और नर्मदापुरम संभागों समेत कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
झाबुआ, रतलाम, नीमच और श्योपुरकलां में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है.
भोपाल, इंदौर, धार, खरगौन, खंडवा, देवास, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, हरदा, गुना, शिवपुरी, सीधी, सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट सहित कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक और बारिश के आसार हैं.
भोपाल में 19 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बिजली चमकने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है.
