मध्य प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को मौसम में बदलाव की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में बादल और गरज-चमक की स्थिति बनने के आसार हैं.

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और श्योपुर जैसे जिलों में बारिश की संभावना बताई गई है. इससे पहले भी ग्वालियर-चंबल और रीवा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई थी.

भोपाल-इंदौर में ठंडी रातें

भोपाल, इंदौर और मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में दिन का तापमान अपेक्षाकृत अधिक बना रह सकता है, जबकि रात के तापमान में गिरावट का रुख रहने की संभावना है. इंदौर में न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र का असर 15 अक्टूबर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिखाई दे सकता है. हालांकि बारिश का प्रभाव सभी जिलों में समान रहने की संभावना नहीं है.