मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल के शहरी प्रशासन से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. 2021 बैच के IAS अधिकारी और भोपाल के अपर कलेक्टर सुमित कुमार पांडेय को भोपाल स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है.

पांडेय को भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. इस तरह वे स्मार्ट सिटी और नगर निगम, दोनों से जुड़े प्रशासनिक कामकाज संभालेंगे.

फेरबदल के तहत 2020 बैच के IAS अधिकारी अभिषेक सराफ को भोपाल नगर निगम का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं, 2018 बैच के IAS अधिकारी अक्षय कुमार टेमरवाल को भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त पद से हटाकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के निदेशालय में अपर आयुक्त बनाया गया है.

ये बदलाव भोपाल नगर निगम में नई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत किए गए हैं. इससे पहले रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया था.