महाराष्ट्र के भिवंडी में गुलाब जामुन की चाशनी से भरे बर्तन में चूहे के तैरने का वीडियो सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कार्रवाई की है. वायरल वीडियो में चूहा चाशनी में तैरते और बर्तन से बाहर निकलने की कोशिश करते दिखाई दे रहा है.
यह मामला भिवंडी के गाबी नगर इलाके में स्थित Harish Gulab Jamuns की दुकान का बताया गया है. खाद्य विभाग की टीम ने दुकान पर छापा मारा और आगे की जांच पूरी होने तक इसे बंद रखने का आदेश दिया.
यह कार्रवाई महाराष्ट्र में खाद्य पदार्थों और स्वच्छता मानकों की जांच के तहत चल रहे अभियान के दौरान हुई. विभाग की ओर से हाल में कई खान-पान प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है. इनमें कुछ दुकानों के लाइसेंस निलंबित करना, प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद जब्त करना और मिलावटी दूध से जुड़े मामलों में केस दर्ज करना शामिल है.
अधिकारियों ने भिवंडी की दुकान से जुड़े मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है.
