महाराष्ट्र में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के कल्याण शाखा कार्यालय को उल्हासनगर स्थित ESIS अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. यह बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी है.

नया कार्यालय ESIS अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर 51 और 54 में संचालित होगा. यह शाखा ठाणे उप-क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आती है.

स्थानांतरण के बाद संबंधित बीमित कर्मचारियों, नियोक्ताओं और अन्य हितधारकों को भविष्य के पत्राचार और आधिकारिक मुलाकातों के लिए उल्हासनगर स्थित नए पते का उपयोग करना होगा. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कार्यालय का नया पता ESIS Hospital, Ulhasnagar-421003 है.

नया कार्यालय पता

ESIC Branch Office Kalyan, Room No. 51 और 54, Ground Floor, ESIS Hospital, Ulhasnagar-421003.