महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कर्जत तालुका में प्रस्तावित जलविद्युत ऊर्जा-संग्रहण परियोजना के लिए होने वाली वृक्षतोड़ का विरोध तेज हो गया है. अभिनेता और पर्यावरण कार्यकर्ता सयाजी शिंदे ने सायडोंगर क्षेत्र के जंगलों को बचाने के लिए नागरिकों से एकजुट होने की अपील की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Torrent Power की प्रस्तावित परियोजना की क्षमता करीब 3,000 मेगावाट है. इसके लिए वन क्षेत्र में 32,490 पेड़ों की कटाई की अनुमति का मुद्दा सामने आया है. करीब 233 हेक्टेयर वन भूमि के संभावित उपयोग को लेकर भी पर्यावरण संगठनों और स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है.

सयाजी शिंदे ने कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए पुराने जंगलों और बड़े पेड़ों को नष्ट करने के बजाय ऐसे विकल्प तलाशे जाने चाहिए, जिनसे पर्यावरण को कम नुकसान हो. उन्होंने नागरिकों से थाळियां और बर्तन बजाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया.

स्थानीय संगठनों ने वृक्षतोड़ के विरोध में कर्जत बंद और आंदोलन की घोषणा की है. रिपोर्टों के मुताबिक, विरोध बढ़ने के बाद कटाई की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक की बात सामने आई है, हालांकि इसके स्थायी होने की स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है.