महाराष्ट्र सरकार ने Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) के नियमों और आदेशों की संवैधानिक वैधता को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है. राज्य का आरोप है कि FSSAI ने खाद्य सुरक्षा कानून, 2006 के तहत राज्य अधिकारियों के अधिकारों को सीमित करते हुए समानांतर प्रवर्तन व्यवस्था बना दी है.

याचिका में मई 2023 के उस निर्देश को भी चुनौती दी गई है, जिसके तहत राज्य के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को केंद्रीय लाइसेंस वाली इकाइयों का निरीक्षण करने और कार्रवाई करने से रोक दिया गया था. महाराष्ट्र ने इस निर्देश पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है.

राज्य ने ‘Central Food Safety Officer’ और ‘Central Licensing Authority’ जैसे पदों की वैधानिकता पर भी सवाल उठाया है. याचिका के अनुसार, खाद्य कारोबारों के लाइसेंस, निरीक्षण और स्थानीय स्तर पर प्रवर्तन की जिम्मेदारी राज्य आयुक्तों और उनके अधिकारियों के पास होनी चाहिए.

महाराष्ट्र ने FoSCoS पोर्टल के तहत मौजूद लाइसेंसिंग रिकॉर्ड राज्य अधिकारियों को लौटाने की मांग की है. मार्च 2026 में कारोबारों के लाइसेंस से जुड़े टर्नओवर मानकों में किए गए बदलावों को भी चुनौती दी गई है. मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को प्रस्तावित है.