मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के Terminal 1B के North Section का चरणबद्ध पुनर्विकास जनवरी 2027 से शुरू होगा. अदाणी एयरपोर्ट्स के संचालन वाली Mumbai International Airport Limited ने पुराने टर्मिनल की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी चिंताओं को इसकी प्रमुख वजह बताया है.
पहले चरण में Terminal 1B के North Section को हटाकर उसका पुनर्विकास किया जाएगा. यह हिस्सा Terminal 1 की क्षमता का करीब एक-तिहाई है. कंपनी के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट से हर साल लगभग 5.5 करोड़ यात्री सफर करते हैं. इनमें से करीब 50 लाख यात्रियों से जुड़ी सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती हैं, यानी लगभग 9% यात्री ट्रैफिक.
कंपनी का कहना है कि 91% यात्री ट्रैफिक सामान्य रूप से जारी रहेगा. प्रभावित एयरलाइनों को अपनी सेवाएं अस्थायी तौर पर Navi Mumbai International Airport स्थानांतरित करने का विकल्प दिया गया है. हालांकि, यह बदलाव स्थायी नहीं होगा.
पुनर्विकास पूरा होने के बाद Terminal 1 की वार्षिक क्षमता मौजूदा 1.5 करोड़ से बढ़कर करीब 2 करोड़ यात्रियों तक पहुंचने की उम्मीद है, यानी लगभग 33% की वृद्धि. यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी एयरलाइन और टर्मिनल की जानकारी अवश्य जांचनी चाहिए.
