मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के Connecting Link, जिसे Missing Link भी कहा जा रहा है, पर 1 नवंबर 2026 से सभी मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. महाराष्ट्र हाईवे पुलिस की अधिसूचना के अनुसार इस प्रतिबंध में हल्के वाणिज्यिक वाहन, पिकअप वैन और Tata Ace जैसे छोटे मालवाहक वाहन भी शामिल हैं.
ज्वलनशील, विस्फोटक या अन्य खतरनाक सामग्री ले जाने वाले वाहनों को भी इस मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. प्रतिबंधित वाहनों को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पुराने Alignment का इस्तेमाल करना होगा. ये नियम 1 नवंबर से अगले आदेश तक लागू रहेंगे.
Connecting Link पर निजी कारों, जीप और अन्य गैर-परिवहन हल्के मोटर वाहनों को अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की अनुमति होगी. यात्री बसों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है.
मालवाहक वाहनों पर रोक का उद्देश्य सुरंगों और लिंक की तकनीकी संरचना को ध्यान में रखते हुए यातायात सुरक्षा बनाए रखना है. हाईवे पुलिस ने वाहन चालकों से प्रवेश प्रतिबंध और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है.
