नागपुर के Mayo Hospital में 4 नवंबर को एक resident doctor के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि Nagpur City Police के एक head constable और उसके बेटे ने डॉक्टर से बहस के बाद धक्का-मुक्की की. घटना अस्पताल के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात कही गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, head constable का बेटा दोपहिया वाहन की चेन साफ करते समय हाथ में मामूली चोट लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था. डॉक्टर ने चोट को गंभीर नहीं बताया और घर ले जाकर dressing कराने की सलाह दी. इसी दौरान विवाद शुरू हुआ. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि डॉक्टर ने अधिक गंभीर मरीज को प्राथमिकता दी थी.

CCTV फुटेज में अस्पताल के एक कमरे में डॉक्टर और दो लोगों के बीच बहस के बाद डॉक्टर को बिस्तर की ओर धक्का दिए जाने का दृश्य बताया गया है. बाद में security personnel ने दोनों को कमरे से बाहर निकाला.

पुलिसकर्मी और उसके बेटे ने डॉक्टर पर हमला करने का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर केस दर्ज किए गए हैं. Resident Doctors’ Association ने डॉक्टर के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने, आरोपी की गिरफ्तारी और head constable के निलंबन की मांग की है. मांगें नहीं माने जाने पर Mayo Hospital के resident doctors ने indefinite strike की चेतावनी दी है.