नागपुर शहर के कई इलाकों में 6 अक्टूबर से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. पेंच-4 जलशुद्धीकरण संयंत्र से जुड़ा बंद 6 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 7 अक्टूबर रात 10 बजे तक, यानी 36 घंटे रहने की संभावना है. नागरिकों से पहले से पर्याप्त पानी जमा रखने और पानी का सावधानी से उपयोग करने की अपील की गई है.
इस दौरान मानकापूर नाला परिसरातील 1,400 मिमी व्यासाच्या पाइपलाइन से जुड़े दो इंटरकनेक्शन कार्य किए जाएंगे. ओंकार नगर न्यू ईएसआर में इनलेट फ्लो मीटर बदलने का काम भी प्रस्तावित है. इन तकनीकी कार्यों के कारण पेंच-4 से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति पर असर पड़ेगा.
नारा, नारी, जरीपटका, धंतोली, लक्ष्मीनगर न्यू, श्रीनगर, नालंदा नगर, ओंकार नगर, हुडकेश्वर, सक्करदरा, बिडीपेठ और बालाजी नगर समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. हुडकेश्वर-नरसाला ग्रामीण क्षेत्र और गोधनी ग्राम पंचायत परिसर भी संभावित प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं.
पेंच-1 जलशुद्धीकरण संयंत्र में 6 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 7 अक्टूबर सुबह 4 बजे तक 18 घंटे का बंद रहेगा. तकनीकी काम पूर्ण होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति चरणबद्ध तरीके से सामान्य की जाएगी.
