महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पुणे के सिंहगढ़ रोड स्थित Amazon और BigBasket के डार्क स्टोर के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, दोनों परिसरों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े गंभीर उल्लंघन पाए गए. कार्रवाई Food Safety and Standards Act, 2006 और Schedule IV के प्रावधानों के तहत की गई.

Amazon का स्टोर Gajanan Inventories संचालित करता है. निरीक्षण में एक्सपायर्ड लड्डू और पेड़े समेत अन्य खाद्य सामग्री मिली. कुछ उत्पादों पर फफूंद, खाद्य कंटेनरों में धूल, टूटे ढक्कन वाला घी का कंटेनर और रिसते हुए तेल के कार्टन भी पाए गए. अधिकारियों ने कीट नियंत्रण और कर्मचारियों की स्वच्छता-सैनिटेशन से जुड़े रिकॉर्ड में भी कमियां बताईं.

BigBasket के स्टोर का संचालन Innovative Retail Concept करता है. यहां एक्सपायर्ड केक, ब्रेड, मिल्क रस्क और चटनी मिली. खाद्य सामग्री फर्श पर रखी थी, जबकि कोल्ड रूम की स्थिति अस्वच्छ और फर्श क्षतिग्रस्त पाया गया. तेल के पैकेट लीक हो रहे थे और खाद्य तथा गैर-खाद्य वस्तुएं साथ रखी गई थीं.

FDA के Joint Commissioner Shrikant Karkale ने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से समझौता करने वाले कारोबारों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.