मुंबई के Torres Jewellery निवेश और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वांछित यूक्रेनी नागरिक Oleksandr Zapichenko उर्फ Alex को रोमानिया से भारत लाया गया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के समन्वय से हुए प्रत्यर्पण के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम उसे मुंबई लेकर पहुंची.
जांच एजेंसियों के अनुसार, Zapichenko पर निवेशकों को 6 से 11 प्रतिशत तक साप्ताहिक रिटर्न का कथित लालच देने वाली योजना में भूमिका निभाने का आरोप है. आरोप है कि निवेशकों से जुटाई गई नकदी को क्रिप्टोकरेंसी, विशेष रूप से USDT, में बदला गया और बड़े पैमाने पर नकद लेन-देन कराए गए.
यह मामला Platinum Hern Pvt Ltd के खिलाफ दर्ज PMLA जांच से जुड़ा है. कंपनी Torres Jewellery ब्रांड के तहत काम करती थी. जनवरी 2025 में भुगतान रुकने के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों के सैकड़ों निवेशक कंपनी के स्टोरों पर पहुंचे थे.
ED के अनुरोध पर Zapichenko के खिलाफ Interpol Red Notice जारी किया गया था. रोमानिया में गिरफ्तारी के बाद भारत ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की. अधिकारियों के मुताबिक, CBI ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और ED के साथ मिलकर आरोपी को भारत लाने में समन्वय किया.
